Tuesday, 17 February 2015

जीवन एक रहस्य है : Life is a Mystery

जीवन एक रहस्य है :
"जीवन के रहस्य को रहस्य की तरह जान लेना ही रहस्य से परदा हटाना है और जीवन को जान लेना है।जो हमेशा रहस्य ही बना रहता है,जैसे जैसे हम रहस्य का परदा खोलते है वो रहस्य फिर से गहरा रहस्य मालूम पड़ने लगता है।
तुम अनंत अनंत रहस्य के बारे मे जानो फिर भी तुम्हे अंत मे पता चलेगा की और और गहरा रहस्य खुलना बाकी रह गया और यह अनंत काल तक चलेगा,क्योंकि अगर रहस्य पूरा खुल गया तो जीवन का रस ही ख़तम हो जाएगा।

'' ॐ पूर्णमद: पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्चते। 

        पूर्णस्य पूर्णमादाय पूरणमेवावषिस्यते।।- (यजुर्वेद-ईशावास्य उपनिषद्)


पूर्ण से पूर्ण बाहर भी निकल आए,तो पीछे पूर्ण शेष रह जाता है पूर्ण मे पूर्ण लीन भी हो जाए ,तो भी पूर्ण उतना ही रहता है , जितना था ,जब दो अपूर्ण मिलके पूर्ण बनाने का प्रयास करते है , तब भी अपूर्ण ही रहते ह"~~#महाशून्य

Life is a Mystery :
"Getting to know the mystery of life is to remove the curtain of mystery and to know the life itself.
Which always remains a mystery, as we open the curtain of mystery that mystery again seems to be deeper.You know about the infinite infinite secrets yet you will find in the end and the rest open longer and deeper secrets and will evermore, because if the entire secret opens the there will be no rejoice in the life.

"Om Puarnmdh Puarnmidn PuarnatPuarnmudchcte.Puarnsy Puarnmaday Purnmewavsisyte."- ( Yajurveda - Ishawasya Upanishad)


If full is came out from full, then the full balance is left behind ,Be wholly absorbed in full,even if there is just as full as it was. In case of the two  imperfect attempt to meet still remain incomplet"~~#Mahashunya

Monday, 16 February 2015

मनुष्य जन्म में ही मुक्ति की सम्भावना क्यों है ? : Why are there chances of salvation in human birth ?

मनुष्य जन्म में ही मुक्ति की सम्भावना क्यों है ?

सबसे ज्यादा परमात्मा की चेतनता मनुष्य में प्रकट हुई है ,चेतनता तो पत्थर में ,पेड़ पोधो में भी है पर बहूत थोड़ी प्रकट है। पशु-पक्षियों में चेतनता पत्थर और पेड़ पोधो से ज्यादा प्रकट है पर मनुष्य से कम प्रकट है इसलिए मनुष्य की सम्भावना भी सबसे अधिक है परमात्मा होने की , 'नर' से 'नारायण' होने की।
मनुष्य को मनुष्य इसीलिए कहा है क्योंकि ये मनवाला है। मनुष्य सोच विचार कर सकता है, अपनी बुध्धि का उपयोग कर सकता है , अच्छे बुरे की पहचान कर सकता है। मनुष्य का मन सबसे ज्यादा विकसित है इस पृथ्वी पर और जिसका मन जितना विकसित होता है उसकी उतनी ही सम्भावना होती है मन के पार जाने की। इसलिए मनुष्य रूपी बीज में परमात्मा रूपी वृक्ष छिपा है। जब तक मन के पार नहीं जाया जाता तब तक परमात्मा रूपी फूल नहीं खिल सकता है यही अस्तित्व का नियम है।

पशु-पक्षियों का मन इतना विकसित नहीं है ,वो ज्यादा सोच विचार नहीं कर सकते है,उनकी बुध्धि सिमित है। पशु पक्षी प्रकृति के अनुसार जीते है,उसकी सारी वृतियाएं स्वाभाविक रूप से चलती है जैसे की खाना, पीना, सोना, उठना, बच्चे पैदा करना। पशु पक्षी उतना दुःख नहीं भोगते जितना मनुष्य भोगता है क्योंकि पशु पक्षियों के मन में उतने विचार नहीं आते है जितने मनुष्य के मन में आते रहते है और विचार ही ,इच्छाए ही दुःख का कारण है और निर्विचार होना ही परम आनंद है,परम शांति है,परम सुख है ,समाधी है।~~#महाशून्य

 Why are there chances of Salvation in Human Birth ?

"The most consciousness of divine is manifested in humans ,but in stones and plants-trees it is very less.It is more in birds and animals then in stones and plants-trees but less than humans that is why there is most potentiality of humans to be divine itself, from 'Men' to 'Naarayan'.
Humans are called humans because they have 'Mind'.Humans can think and utilize their intelligent to identify the goods and bads .The human minds are most developed on this earth and those whose mind is developed most there have more potentiality to be transcendent the mind.That is why there is always a seed hidden in the human being which can be transformed into divine .And unless mind is not transcendent then the flower of divine can not be blossomed and it is the law of the existence.

The minds of animals and birds are not so developed,they can not think much and their intelligence is restricted.Birds and animals live according to the nature,and their vratiya naturally runs such as fooding,drinking,sleeping,waking up,giving birth to a child.They do not have much sorrow as humans are because they do not think so much as humans think and thoughts and desires are the main cause of misery and thoughtlessness is ultimate Bliss,Peace,Pleasure and Samadhi."~~#Mahashunya

Sunday, 15 February 2015

मनुष्य रूपी बीज में परमात्मा होने की संभावना छीपी है : There is potentiality of human-being to be God :

मनुष्य रूपी बीज में परमात्मा होने की संभावना छीपी है :

प्रत्येक बीज में वृक्ष होने की संभावना छिपी है और जब तक बीज वृक्ष नही हो जाता तब तक दुखी है,अशांत है,बैचेन है,जैसे ही वो पूर्ण वृक्ष हो जाता है सुखी,शांत और आनंद मे जाता है।
मनुष्य भी बीज रूप है और उसके भीतर छिपी परमात्मा रूपी वृक्ष को प्रकट होने मे हमारी रूढ़िवादी सोच,तथाकथित धर्मो का बंधन,शास्त्रो का बंधन,गुरु का बंधन,सिद्धांतो,मान्यताओ,अंधविश्वाश रूपी अज्ञानता ही बीच मे जाती  है।
संसार के किसी भी व्यक्ति को किसी भी मनुष्य की इस संभावना के रास्ते मे किसी भी रूप में बाँधा नही बनना ही असली धर्म का पालन है। ताकि मनुष्य रूपी बीज पूर्ण रूप से विकसित होकर  कृष्ण,बुद्ध,महावीर,महाकाश्यप,बोधिधर्म,जीसस,कबीर,नानक,मीरा,बुल्लेह शाह,मीरदाद,एकनाथ, नामदेव,तुकाराम,ज्ञानेश्वर,रैदास,सुन्दरदास,भीखन,लाली,नानक,दादू ,बायजीद,मंसूर,ज़रथुस्त्र ,पलटु ,फरीद,जयदेव,राबिया,रूमी,लाओत्सु,कृष्णमूर्ति,रमण,रामकृष्ण,मेंहर बाबा,भूरीबाई ,सहजो,गुर्जीएफ,ओशो रूपी विराट वृक्ष हो सके और परम आनंद,परम शांति और परम पद पा सके "~~#महाशून्य

There is potentiality of human-being to be God :

"Every seed has the potentiality to be a tree and until it becomes tree it will be in Misery,Sadness,Disturbed and as soon as it becomes a big tree it gets Pleasure,Peacefulness and Blissfulness .


Man is also a seed form and clinging's and ignorance towards Traditions,so called Religions,Scriptures,Masters,Doctrines,Belief system,Superstitions prevents him to be God.
Any person of the world if not making any barrier on the way of the possibility of man to be God is the Real religion.
In order to develop fully human form seeds to Krishna, Buddha,Mahavira, Nanak, Kabir, Bodhidharma, Mahakashyap, Jesus, Meera, Bulley Shah, Mirdad, Eknath, Namdev, Tukaram, Gyaneshvar, Raidas, Sundardas, Bhikhan, Lali, Nanak, Dadu, Bayjid, Mansur, Zarathustra, Paltu, Fareed, Jaidev, Rabia, Rumi, Lao-Tzu, Krishnamurti, Raman, Ramakrishna, Sahjo, , Mehar Baba,Bhuribai,Gurjief, Osho with huge trees and find the ultimate Bliss, Peace and Supreme Post."~~#Mahashunya

Saturday, 14 February 2015

क्या परमात्मा को घर की आवश्यकता है ?-विचार करे :Is God requires a home ? - Think over it :

क्या परमात्मा को घर की आवश्यकता है ?-विचार करे :

"परमात्मा के घर की कल्पना मनुष्यो ने की है,परमात्मा को किसी घर की,मंदिर की,मस्जिद की,गुरुद्वारो की,चर्चो की आवश्यकता नही है,उसका तो पूरा ब्रह्माण्ड ही घर है।
परमात्मा का घर सर्वत्र व्याप्त है,वह चार दीवारो मे केद नही हो सकता है,जो चार दीवारो मे सीमित हो जाए वो परमात्मा नही हो सकता,जिसके घर - मंदिर को मनुष्य बनावे वो परमात्मा नही हो सकता है।

पूरे विश् में करोड़ो लोगो को रहने के लिए छत नहीं है फिर भी उस परमात्मा के लिए करोड़ो,अरबो रुपये लगाकर उसके मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे,चर्च बनाए जा रहे है जिसकी उस परमात्मा को कभी भी आवश्यकता नही है और ना ही रहेगी।

मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे,चर्च बनाना तभी सार्थक है जब पूरी दुनिया मे प्रत्येक मनुष्य के पास अपना घर हो उसके बाद जो संपत्ति बचे उससे फिर मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे,चर्च बनाए जा सकते है।
कृपया विचार करे"~~#महाशून्य

Is God requires a home ? - Think over it :

"God 's house is conceived by humans,God is not required a House,Temple ,Mosque,Gurudwara ,Churches.Entire universe is his home.
The house is spread-ed through out the universe, he can not confined within the four walls,the one who is confined in the four walls or whose house is made by human-being can not be a Divine.

Throughout the world, crores of people are not having any shelters,even then human-being is constructing so many Temples ,Mosques,Gurudwara, Churches etc.by investing billions of rupees but it is not required at all by the Divine.

Temples,Mosques ,Gurdwara ,Churches are only meaningful when to the entire world in which every human being possesses his own home and by the balance extra money Temples ,Mosques,Gurudwara,Churches can be created.
Please think over it. "~~#Mahashunya