Monday, 30 March 2015

जीते जी मरना : Die Alive :

जीते जी मरना :

"जिसका अहंकार नष्ट हो गया वो जीते जी मर गया और मरना सदा अहंकार का ही होता है जो किसी भी वस्तु का नाम नही है ,परन्तु केवल एक भ्रम है,एक ख्याल है,एक विचार मात्र है । जिसका ये भ्रम दूर हो गया है वो ही वास्तविक मे मरा है और फिर उसी का दूसरा जन्म होता है ,वही ब्राह्मण है,जो द्विज हो गया ,ब्राह्मण के घर मे सिर्फ़ पैदा होने से कोई ब्राह्मण नही होता है।
कबीर ने कहा है -
"मरू मरू सब जग कहे मरण न जाना कोई।
एक बार ऐसे मरो की फिर मरना ना होई ॥

"जिस मरने से जग डरे मेरे मन आनन्द।
कब मरू कब पायहुँ पुरण परमानन्द॥

माया मुई न मन मुआ, मरि मरि गया शरीर ।
आशा तृष्णा ना मुई, यों कह गये दास कबीर ॥~~महाशून्य


Die Alive :


"One can die alive only when his ego had destroyed and only ego dies ,
ego is not the name of any object ,but an illusion ,an idea, a thought only.One whose this illusion had gone had really died and taken a new birth and is now a Brahman which is twice-born called Dvij, just born in the home of Brahman is not a Brahman."~~Mahashunya

मनुष्य की स्वतंत्रता : Human's Freedom:

मनुष्य की स्वतंत्रता :


"मनुष्य स्वतन्त्र है अपना स्वर्ग या नर्क निर्मित करने में,चाहे तो दुःखी रहे या चाहे तो इसी क्षण सुखी हो जाए,चाहे तो जन्मों जन्मों संसार-चक्र में रहे या चाहे तो इसी क्षण मुक्त हो जाए।
अगर परमात्मा ने इतनी भी स्वतंत्रता नही दी होती की आप अपने दुख और सुख दोनो के निर्माता हो तो ऐसी स्वतन्त्रता का कोई भी मूल्य नही है जिसमे केवल सुखी होने या केवल दुखी होने के लिए मनुष्य बँधा हो।


जिस भी व्यक्ति ने यह स्वीकार कर लिया की में स्वयं ही अपने सारे के सारे दुःख-सुख और सभी  परिस्थितियो का ज़िम्मेदार हूँ ,ऐसा व्यक्ति संसार मे कभी भी दुःखी नही रह सकता है क्योंकि जो भी वह कर रहा है अपनी स्वतन्त्रता से कर रहा है और परिणाम के लिए खुद ही ज़िम्मेदार है किसी दूसरे पर ये ज़िम्मेदारी नही थोपता है "~~महाशून्य

Human's Freedom:

"Human is free to build a heaven or hell, either be sad or happy this moment or may live in the world-cycle in so many lives or may get liberation in this moment.
If God had not given you so much freedom to be the creator of both their joys and sorrows ,such freedom has no value in which human is either bound to be happy always or sad only.

Any person who has accepted that he is only responsible for all joys-sadness and all the situations of life,such a person can never be in misery because he takes the full responsibilities of all his acts done independently and not imposing it to anybody else."~~Mahashunya

Thursday, 5 March 2015

महाशून्य का सत्संग : " परमात्मा पाया ही हुआ है " : A Discourse of Mahashunya on : " God is already Found "

महाशून्य का सत्संग : "परमात्मा पाया ही हुआ है " : A Discourse of Mahashunya on : "God is already Found" :



पाना और खोना : Gain and Loss :

पाना और खोना :

जो दिया जा सकता है,वहीं छीना भी जा सकता है,
जिसे दिया ना जा सके,उसे छीना भी नहीं जा सकता है,
जो छीना नहीं जा सकता है,उसे पाया भी नही जा सकता है,
जिसे पाया जा सके,उसे खोया भी जा सकता है,
जो केवल पहले से ही पाया हुआ है,केवल वही पाया जाता है,
जो केवल पहले से ही छीना हुआ है,केवल वही छीना जा सकता है"~~महाशून्य

Gain and Loss :

"That can be given,it can be taken way,
That cannot be given,it cannot be taken away,
Which cannot be taken away,it also cannot be found,
That can be found,it may also be lost,
Which is already found,only that is found,

Which is already captured,can only be taken away.”~~Mahashunya

Wednesday, 4 March 2015

महाशून्य का सत्संग : "परमात्मा की लीला " : A Discourse of Mahashunya on : "God's Play"

महाशून्य का सत्संग : "परमात्मा की लीला " : A Discourse of Mahashunya on : "God's Play" :



आत्मा का स्वभाव : The Nature of Spirit

आत्मा का स्वभाव :

"आत्मा अगर ज्ञानस्वरूप है तो उसमे अज्ञान में उतरने की भी संभावना निहित है,
आत्मा अगर शांतस्वरूप है तो उसके अशांति में होने की भी संभावना  छिपी है,
आत्मा अगर सत्य स्वरूप है तो उसके असत्य में होने की भी संभावना छिपी है,
यानी जिसमे जो क्षमता है उसमे ही उसके विपरीत क्षमता विघमान है।"~~महाशून्य

The Nature of Spirit :

"If the nature of spirit is knowledge then there is possibility to be in ignorance,
If the nature of spirit is peaceful then there is possibility to be in turmoil,
If the nature of spirit is real then there is possibility to be in unreal,
means there is possibility of having opposite of the potential ability also."~~Mahashunya 

Tuesday, 3 March 2015

महाशून्य का सत्संग : " शास्त्रो की उत्पत्ति कैसे ? " : A Discourse of Mahashunya on : " How Scriptures are Originated ?"

महाशून्य का सत्संग : " शास्त्रो की उत्पत्ति कैसे ? " : A Discourse of Mahashunya on : " How Scriptures are Originated ? " :

सारे ही शास्त्र और ज्ञान आत्मा से ही प्रकट हुए है,
All the Scriptures are appeared from the spirit.